बियर खरीदने के लिए ऑस्ट्रेलियाई खिलाडिय़ों ने  तोड़ा कोविड 19 प्रोटोकॉल

टोक्यो  ।

ओलम्पिक स्वर्ण पदक का मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाडिय़ों ने बियर खरीदने के लिए खेल गांव के अपने कमरों को छोड़ दिया। पुरुष टीम के पांच सदस्यों को फटकार लगाई गयी है और उन्हें उनके कमरों में अकेला छोड़ दिया गया है। टीम ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख इयान चेस्टरमैन ने साथ ही कहा कि कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलिया के रग्बी सेवेंस के खिलाडिय़ों और रोवर्स ने खेल गांव में अपने कमरों को नुकसान पहुंचाया था। चेस्टरमैन ने बताया कि हॉकी टीम के कुछ सदस्य शुक्रवार को 0300 बजे बियर के दो केस खरीदने के लिए निकल गए थे। इससे कुछ घंटे पहले ऑस्ट्रेलिया बेल्जियम से फ़ाइनल हार गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *