लोकल फॉर वोकल के तहत जोबट की बंडी के बनाने वालों को प्रोत्साहन मिले – रमेश मेंदोला

जोबट।

इंदौर-दो के विधायक रमेश मेंदोला को जब कार्यकर्ताओं ने अलीराजुर जिले की प्रसिद्ध जैकेट (बंडी) भेंट की तो वे उसके मुरीद हो गए। उन्हें जैकेट काफी पसंद आई और उन्होंने इसकी खूब तारीफ की। जोबट विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी रमेश मेंदोला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के साथ जोबट विधानसभा के प्रवास पर आए हुए थे। इंदौर विधायक व जोबट विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी रमेश मेंदोला (दादा दयालु) को अलीराजपुर जिले की बंडी यानी जैकेट बड़ी पंस आ गई। भाजपा विधायक व जोबट विधानसभा उपचुनाव प्रभारी रमेश मेंदोला को इस दौरान विधायक रमेश मेंदोला का भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंडी पहनाकर स्वागत किया तो यह जैकेट रमेश मेंदोला को काफी पसंद आइ। रमेश मेंदोला ने जैकेट की तारीफ करते हुए कहा कि अलीराजपुर कि इस जैकेट की बात वाकई निराली है। यह जैकेट दिखने में बड़ी स्टाइलिश लगती है। साथ ही यह पहनने के लिए आरामदायक भी रहती है। मेंदोला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को मैं यह जैकेट भेजूंगा, ताकि लोकल फॉर वोकल के तहत जैकेट बनाने वालों को प्रोत्साहन मिले। उन्होंने उक्त जैकेट को लेकर डेशिंग जैकेट्स मेटोल में स्टाइल स्टेटमेंट बनाने की संभावना जताते हुए कहा कि यह जोबट अलीराजपुर और झाबुआ के हजारों लोगों का जीवन भी बदल सकती है। मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य अलीराजपुर जिले में सालों से यहां के लोग बंडी यानी कि जैकेट पहनते आ रहे हैं। इस क्षेत्र में जब भी कोई राजनीतिक हस्ती या अन्य कोई वीआईपी भ्रमण और प्रवास पर आता है तो क्षेत्र के लोग सम्मान स्वरूप उन्हें यह जैकेट जरूर भेंट करते हैं। अलीराजपुर और जोबट के आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में इस बंडी को बनाते भी हैं और पहनते भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *