नगर निगम का कूड़ा ढोने वाला डम्पर अनियंत्रित होकर खोखा तोड़ते हुए चंद्रभागा नदी में उतरा
ऋषिकेश
नगर निगम के कूड़ा मोबाइल डंपर की टक्कर से चारधाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड पर एक खोखा तोड़ दिया। टक्कर के बाद डंपर सीधे चंद्रभागा नदी में जा पहुंचा। गनीमत रहीं कि उस वक्त दुकान पर कोई नहीं था। घटना सोमवार सुबह करीब ग्यारह बजे की है। चारधाम यात्रा बस टर्मिनल से आगे चंद्रभागा पुल के पास सडक़ किनारे नोडू काटल, शिवपुरी निवासी सुरेंद्र सिंह भंडारी का खोखा है। जिसमें गैस वैल्डिंग व रेडियेटर रिपेयरिंग का काम किया जाता है। सोमवार की सुबह यात्रा अड्डे की ओर से आ रहा नगर निगम का कूड़ा ढोने वाला डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित डंपर खोखे से जा टकराया, जिससे खोखा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। खोखे को तोड़ता हुआ डंपर सीधे चंद्रभागा नदी में जा पहुंचा। गनीमत रही कि उस वक्त दुकान में काम करने वाला युवक विजय दुकान के बाहर था, जो इस हादसे में बाल-बाल बच गया। हादसे में डंपर चालक को भी मामूली चोट आई है।
इस संबंध में दुकान स्वामी सुरेंद्र सिंह भंडारी ने चारधाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड स्थित पुलिस चौकी को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि डंपर की टक्कर से खोखा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जबकि खोखे के भीतर रखी मशीनें व सामान भी खराब हो गया है।
