कांवरिया कमेटी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा के लिए शोभायात्रा निकाली

 

माधौगंज/हरदोई

कांवरिया कमेटी द्वारा श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ से पहले शोभायात्रा निकाली गई।महिलाएँ सिर पर कलश रखकर नगर व गांव की गलियों से होकर देवी देवताओं के जयकारे लगाते हुए निकलीं।

ग्राम पंचायत दौलतयारपुर में कांवरिया कमेटी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा के लिए शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा नगर के किदवई नगर,सुभाष नगर,गोखले नगर,

तिकोनिया पार्क,सदर बाजार आदि स्थानों से होकर कथा प्रांगण में सम्पन्न हुई।यात्रा में भक्त गण वेदमंत्रोच्चार के साथ जयकारे लगाते रहे।मुख्य यजमान मुनेश्वर पाल सपत्नीक सिर पर पोथी रखकर चल रहे थे।भगवताचार्य मोहित पांडे भक्तों को कथा का रसपान कराएंगे।पुरुषोत्तम सिंह, अशोक,सर्वेश राठौर,राकेश,शत्रुघ्न लाल,प्रदीप कुमार आदि लोग यात्रा में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *