जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समाज की ओर से निकाला गया जुलूस
अमेठी।
अम्बेडकर चोराहा से होते हुए पैगम्बर इस्लाम हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम की यौमे विलादत की खुशी में मुस्लिम समाज की ओर से आकर्षक जुलूस निकाला गया। सरकार की आमद मरहबा का नारा बुलंद करते हुए जुलूस ए मोहम्मदी अपने निर्धारित रूट अम्बेडकर चौराहा से सुबह 9ः00 बजे प्रारंभ होकर इनहौना रोड कटरा चौराहा, पांडे गंज चौराहा होते हुए अम्बेडकर चोराहा पर समापन हुआ यहां परचम कुशाई की रस्म अदा कर मुल्क ए हिंद में अमन चौन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। अन्य संप्रदाय के लोगों ने भी अपने मुस्लिम भाइयों को बधाई देकर आपसी भाईचारे की परंपरा को कायम रखा। इस मौके पर थानाध्यक्ष बाजार शुक्ल भी पूरे स्टाफ के साथ जुलूस में मौजूद रहे रोड पर आने जाने वाहनों तथा लोगों को आराम से सभी को रोड क्रास करवाया
इंसानियत के पैरोकार सरकारे दो आलम सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम की शान में जुलूस ए मोहम्मदी निकला। इस जुलूस के आगे आगे बच्चे परचमे इस्लाम को लेकर नारे तकबीर की सदाएं बुलंद करते हुए चल रहे थे। रंग-बिरंगे परिधानों में आकर्षन का केंद्र बने युवा सरकारे दो आलम सल्लल्लाहो अलेही वसल्लम की आमद की खुशी में नात शरीफ गुनगुना रहे थे इस मोके पर हाफिज इकरार खान , हाफिज सुहैल खान, हाफिज मोहम्मद खालिद ,गुदुन ,हाजी समशाद हुसैन , साहिद हुसैन, मो सलमान , मो अज़ीम , मो समीम, मो समीर , आदि लोग मौजूद रहे
