ग्रामीणों का आंदोलन 48वें दिन भी रहा जारी
पिथौरागढ़।
मडकनाली सुरखाल पाठक मोटर मार्ग को 48वें दिन भी ग्रामीणों का आंदोलन जारी रहा।इस दौरान ग्रामीणों ने सभा कर सरकार पर आंदोलन की अनदेखी के आरोप लगाए। कहा लंबी मांग के बाद भी उनके हितों की अनदेखी हो रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शनिवार को अनशन में पुष्कर सिंह भंडारी, कृष्णा सिंह भंडारी,सागर सिंह भंडारी,जगत सिंह बिष्ट बैठे।आंदोलन के समर्थन में कई लोगों ने धरना दिया।
