रंजिश में भाइयों को पीटकर किया अधमरा – चार के खिलाफ मुकदमा

देहरादून…..

पुरानी रंजिश में चार व्यक्तियों ने दो भाइयों को पीटकर अधमरा कर दिया। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, शावेज निवासी राजीव नगर ने बताया कि एक मार्च को शाम करीब चार बजे वह अपने घर में बैठा हुआ था। तभी कुछ लोग आए और शावेज व उसके भाई को लोहे की रॉड से पीटने लगे। इसके बाद आरोपित उन्हें मृत समझकर लहूलुहान हालत में छोड़कर चले गए। पड़ोसियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि आरोपितों की पहचान जुल्फकार व जुनैद निवासीगण धामपुर (उत्तर प्रदेश), अमजद निवासी नेहरू कॉलोनी व आसिफ निवासी राजीव नगर के रूप में हुई है।
राजपुर थाना पुलिस ने घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, ताहिर खान ने बताया कि उनका जाखन में मकान है। उस मकान में कुछ किरायेदार रखे हुए हैं। एक मार्च को कुछ लोग उस मकान में पहुंचे और किरायेदारों व उनके बच्चों के साथ गाली-गलौज की। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष राकेश शाह ने बताया कि आरोपित विवेक अग्रवाल, उसकी पत्नी नीलम अग्रवाल और बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *