उत्तराखंड नवनिर्माण पार्टी ने डाला पार्टी के घोषणापत्र पर प्रकाश कहा- गैरसैंण को बनाएंगे उत्तराखंड की स्थाई राजधानी

देहरादून।

उत्तराखंड नवनिर्माण पार्टी (उनपा) की सरकार बनती है तो गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थाई राजधानी बनाएंगे। इसके अलावा भ्रष्टाचार का जड़ से खात्मा करने और रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया जाएगा। यह बात रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मुकेश पंत ने प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने पार्टी के घोषणापत्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि उनकी पार्टी की सरकार बनेगी तो गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थाई राजधानी बनाया जाएगा। पार्टी स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार पर फोकस करेगी। भ्रष्टचार को समाप्त करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। घर-घर गाय, हर घर आय, एक गांव एक फसल जैसे अभियान चलाने की बात कही। इसके अलावा प्रदेश में एक सख्त भू-कानून लागू करने, प्रति वर्ष पंद्रह लाख रोजगार सृजित करने, ग्रामीण उद्यमिता को रफ्तार देने के लिए गांवों को सडक़ों से जोडऩे आदि की बात कही। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मुकेश पंत को कर्णप्रयाग से विधानसभा प्रत्याशी व सीएम पद के उम्मीदवार, कमल ध्यानी को चोबट्टाखाल से, राजेंद्र सिंह पंवार को कोटद्वार से विधानसभा चुनाव प्रत्याशी घोषित किया गया। पं.सुधाकर मैठाणी को प्रभारी कर्णप्रयाग विधानसभा का दायित्व सौंपा गया। इस दौरान अध्यक्ष गीता देवी, कोषाध्यक्ष ओंकार सिंह कोली, विक्रम सिंह बिष्ट, रवि कुमार साहू, दरबान सिंह रावत, दर्शन सिंह रावत, राजेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *