प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान छग के सुकमा जिले की कार्यसमिति घोषित
रायपुर।
प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। कोंटा के पी. विजय नायडू को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं कार्यसमिति में 04 उपाध्यक्ष, 02 महामंत्री, 05 मंत्री सहित कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, प्रचार-प्रसार, जिला कार्यकारिणी, स्थायी और विशेष आमंत्रित सदस्य, युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति व सदस्यों की नियुक्ति की गई है। जारूगता अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनित कौशिक एवं राष्ट्रीय महासचिव सच्चिदानंद उपासने व प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सोनकर की अनुशंसा से यह नियुक्ति की गई है।
