हत्या के अभियोग में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार 

 प्रतापगढ़|
एक सप्ताह पूर्व थानाक्षेत्र अन्तू के चन्दिका से सरूवावा जाने वाली सड़क के किनारे एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिस द्वारा शव के पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही करवाते हुये शव के शिनाख्त हेतु निरन्तर प्रयास किये जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 09.09.2021 को थाना अन्तू पर आवेदिका ऊषा देवी पत्नी स्व0 श्यामलाल वर्मा नि0 ग्राम चौबेपुर थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ द्वारा यह सूचना दी गयी कि उनकी पुत्री रोशनी वर्मा का विवाह दिनांक 10.02.2020 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कपिल वर्मा पुत्र मुन्नू वर्मा नि0ग्राम गढवारा थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ के साथ हुआ था। दिनांक 03.09.2021 को उनकी पुत्री सुबह शौच के लिये गयी थी, लेकिन बापस नहीं आयी जिसकी उनके द्वारा खोजबीन की जा रही थी कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें यह पता चला कि थानाक्षेत्र अन्तू के चन्दिकन में सड़क के किनारे एक शव मिला है, और मोबाइल में फोटो में शव का चेहरा व कपडा देखकर वह पहचान गयी कि यह उनकी पुत्री ही है, और उनके द्वारा यह बताया गया कि कपिल वर्मा उपरोक्त व उसके साथियों द्वारा उनकी पुत्री की हत्या की गयी।
वादी की इस तहरीर/सूचना पर थाना अन्तू पर मु0अ0सं0 368/21 धारा 302/201 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।
मुकदमे की विवेचना/अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु किये जा रहे प्रयास के क्रम में थानाध्यक्ष अन्तू द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर उक्त मुकदमे से संबंधित अभियुक्त कपिल वर्मा उपरोक्त को थाना क्षेत्र के चौरा गांव के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त कपिल वर्मा उपरोक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि मेरी पत्नी रोशनी वर्मा किसी से फोन पर अक्सर बात किया करती थी, और उसकी आदतें सही नहीं थी। मेरे कई बार मना करने पर भी वह नहीं मानी और दिनांक 02.09.21 को अपने घर ग्राम चौबेपुर चली गयी थी। दिनांक 03.09.2021 को मैनें उसे सुबह ग्राम तिगुडी जहां मेरा एक अर्ध निर्मित मकान है वहां पर बुलाया और वाद विवाद होने पर उसके दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। उसके पश्चात शव को वही पर छिपा दिया था और उसी दिन शाम को अंधेरे में जाकर मैने शव को अपनी मोटर साइकिल में बैठने की अवस्था में पीछे रखकर बांध लिया और उसे ले जाकर चन्दिका से सरूवावा जाने वाली सड़क के किनारे फेंक दिया था। और उसका मोबाइल फोन, पायल, गले का लॉकेट व नाक की बाली निकाल लिया था और उसे अपने घर के पास जमीन में गाड़ दिया था। (अभियुक्त की निशादेही पर उक्त सामान को उसके बताये गये स्थान से बरामद किया गया है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *