परिवर्तन यात्रा की तैयारी में जुटे कांग्रेसी

 

रुड़की

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को लेकर विधायक ममता राकेश ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। यात्रा 19 सितंबर को भगवानपुर पहुंचेगी। बुधवार को कस्बा स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित बैठक में कांग्रेस विधायक विधायक ममता राकेश ने कार्यकर्ताओं से परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। बताया कि 17 सितंबर को पूर्व मुयमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व वरिष्ठ नेता हरिद्वार में गंगा पूजन करेंगे। इसके पश्चात 18 सितंबर को शिवालिक नगर, वालापुर, बहादराबाद, तथा रुड़की विधानसभा में परिवर्तन यात्रा निकालेंगे। 19 सितंबर को कलियर विधानसभा में परिवर्तन यात्रा का आगाज किया जाएगा और इसके बाद इमली खेड़ा मार्ग होते हुए यह यात्रा भगवानपुर पहुंचेगी। जिसका भगवानपुर में स्वागत किया जाएगा। यात्रा मुय बाजार से होते हुए चूडिय़ाला मार्ग पहुंचेगी। एक पेट्रोल पंप के पास जनसभा होगी। इसके बाद परिवर्तन यात्रा झबरेड़ा के लिए प्रस्थान करेगी। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह पूरी ताकत के साथ परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने में जुट जाएं। इस दौरान कुछ लोग भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। बैठक में महेंद्र सिंह, नासिर परवेज, उदय त्यागी, राव नाजिम ,राव नईम, हुकम सिंह, सलीम अहमद, रूप चौधरी, रविंदर, आबाद अली, सलीम प्रधान, हजरत खां, डॉ. पहल सिंह सैनी, फारुख प्रधान, अभिषेक राकेश, सुशील पेंगोवाल, महिपाल सैनी, मुनीर आलम, कंवरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *