सिर्फ 6.01MM बारिश ,भरा पानी, नगर निगम के दावे हुए हवा हवाई

गोरखपुर ।
।आज मंगलवार को बारिश से अधिकतर सड़कें स्वीपिंग पुल बन गईं। हालात ऐसे हो गए कि शहर का जिला अस्पताल और धर्मशालों में पानी भर गया। ये नौबत तब आई जब महज आधे घंटे में सिर्फ 6.01 MM बारिश हुई। हालांकि कुछ देर बात तेज धूप भी निकल गई, लेकिन जलभराव की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय के मुताबिक गोरखपुर जिले में 6.01 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय के बताया कि मुताबिक अभी दो दिनों तक बारिश के आसार बने रहेंगे। रूक- रूक कर तेज गरज के साथ अलग- अलग इलाकों में बारिश हो सकती हैं। बता दें कि जिला अस्पताल के बाहर सड़कों पर पानी लगने से यहां आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जिला अस्पताल के बाहर सड़कों पर पानी लगने से यहां आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *