देवस्थानम बोर्ड भंग होने तक जारी रहेगा आंदोलन

रुद्रप्रयाग।

देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों का आंदोलन जोर पकडऩे लगा है। पिछले चार दिनों से दोपहर बाद मंदिर परिसर में तीर्थपुरोहित धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने मांगपूर्ति के लिए जुलूस-प्रदर्शन व अनशन की चेतावनी भी दी है।
केदारनाथ धाम में केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला व महामंत्री कुबेरनाथ पोस्ती के नेतृत्व में तीर्थपुरोहितों का आंदोलन पांचवे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यात्रा शुरू होने के बाद कुछ दिनों के लिए क्रमिक अनशन को स्थगित कर दिया गया था। लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा देवस्थानम बोर्ड को भंग करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हो रही, जिस कारण उन्हें पुन: आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा है। इस मौके पर आंदोलनकारी तीर्थपुरोहितों ने प्रदेश सरकार व बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मंदिर परिसर की सीढिय़ों पर धरना भी दिया। इस मौके पर आचार्य संतोष त्रिवेदी, उमेश पोस्ती, अंकुर शुक्ला, राजकुमार तिवारी, रमाकांत शर्मा, विजेंद्र शर्मा, शशि अवस्थी सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *