सरकार जनता को कर रही गुमराह : नेगी

चमोली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाकर कहा कि एक वर्ष के कार्यकाल में सरकार की कोई ऐसी उपलब्धि नहीं है जिस पर राज्यवासियों को गर्व हो। भाजपा सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में केवल जनता को गुमराह करने, महंगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। गुरुवार को कांग्रेस पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने कहा जहां एक ओर भाजपा सरकार एक साल नई मिसाल के रूप में मना रहा हैं वहीं उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार की एक साल की विफलताओं पर जिला व महानगर मुख्यालयों में पत्रकार वार्ताओं के माध्यम से राज्य सरकार की एक वर्ष की निम्न विफलताओं पर श्वेत पत्र जारी कर रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, गणेश जोशी, उषा रावत, योगेंद्र बिष्ट, सूर्य प्रकाश पुरोहित, तेजवीर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *