रोटरी क्लब ने 27 बच्चों को स्वेटर और फल वितरित किये
गढ़वाल।
रोटरी क्लब श्रीनगर के अध्यक्ष नरेश नौटियाल के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय मंगूस के 27 छात्र-छात्राओं को प्रवीन थपलियाल की ओर से स्वेटर और फल वितरित किये गये। कहा कि निरंतर जरूरतमंद छात्रों की मदद के लिए क्लब के सदस्य हमेशा आगे रहेंगे। इस मौके पर अनूप घिल्डियाल, सत्यप्रसाद घिल्डियाल, अनिल भट्ट मौजूद थे।
