स्वच्छता अभियान चलाया
रुद्रप्रयाग।
आजादी के अमृत महोत्सव के चलते क्लीन इण्डिया कार्यक्रम में 1 से 31 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। मंगलवार को नेहरु युवा केंद्र द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से चलाए जा रहे कार्यक्रम में मंगलवार को जखोली ब्लॉक के भरदार पट्टी के सिलगांव से लेकर मठियाणा देवी मन्दिर तक राष्ट्रीय स्वयं सेवको मंयक, सुमित एंव राजेन्द्र द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया। जबकि मन्दिर परिसर में पसरे कूडें को भी एकत्रित किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवको द्वारा तीन किमी पैदल मार्ग की सफाई की गई। जबकि तीर्थ यात्रियों से तीर्थ स्थल को स्वच्छ रखने एवं कूड़े को रास्ते में इधर उधर न फेकने का आग्रह किया गया। इस कार्य में मठियाणा देवी मंदिर समिति द्वारा भी सहयोग किया गया। साथ ही अगस्त्यमुनि में भी राष्ट्रीय स्वयं सेवक विजयपाल द्वारा बष्टी गावं में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया जिसमें गांव में प्लास्टिक कूडा एकत्रित किया गया। इस पूरे कार्यक्रम में करीब 1.5 कुंतल कूडा एकत्रित किया गया।
