फिलीपींस में 7,181 नए कोविड मामले आए सामने, मरने वालों की संख्या 40 हजार के पार
मनीला।
फिलीपींस के स्वास्थ्य विभाग (डीओएच) ने 7,181 नए कोविड -19 संक्रमण की जानकारी दी है, जिससे देश में अब तक पुष्टि किए गए मामलों की संख्या 2,690,455 हो गई है। डीओएच ने बताया कि कोविड के कारण 173 और लोगों की मौत हो गई, जिससे देश में मरने वालों की संख्या 40,069 हो गई। डीओएच ने 26,303 मामलों के साथ 11 सितंबर को अब तक की सबसे अधिक दैनिक संख्या दर्ज की है।
110 मिलियन की आबादी वाले फिलीपींस ने जनवरी 2020 में कोविड-19 के बाद 20.5 मिलियन से अधिक लोगों का टेस्ट किया है।
