अवैध शराब के भण्डारण का भण्डाफोड़
प्रतापगढ़
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के कुशल निर्देशन में जनपद प्रतापगढ़ में निरन्तर अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है, इसके अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी व क्षेत्राधिकारी कुण्डा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक हथिगवां मय हमराह व आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर पुरनेमऊ चौराहे के पास से बिरयानी की दुकान के पीछे जमीन में गाड़ी गयी लगभग 02 लाख 66 हजार रू0 कीमत की अवैध देशी शराब, अंग्रेजी शराब व बीयर की केन बरामद की गयी तथा मौके से एक अभियुक्त रियाज अहमद पुत्र मो0 अली नि0 पठान का पुरवा पुरनेमऊ थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में बताया कि यह बिरयानी की दुकान मेरी है पूर्व में थाना क्षेत्र हथिगवां के नौबस्ता में जो अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी गयी थी उसी फैक्ट्री से संबंधित कुछ माल मेरे साथियों द्वारा यहां छुपा कर रखी गयी थी, जिसे मैं बिरयानी की दुकान से चोरी छुपे बेचता रहता हूं और इस शराब बिक्री से जो पैसे हमें मिलते है। उसे हम सभी साथी आपस में बराबर बराबर बांट लेते है। अभियुक्त उपरोक्त द्वारा बताये गये अन्य साथियों के चिन्हीकरण/गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
