आक्सीजन टैंकर मालिक के निधन पर परिजनों ने किया पौधरोपण

भोपाल 

शहर में अप्रैल माह जब कोरोना संक्रमण चरम पर था। अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं हो पा रही थी। शहर के अस्पतालों में 24 घंटे ऑक्सीजन की सप्लाई होती रहे। इसे देखते हुए इनॉक्स ऑक्सीजन कंपनी भोपाल के टैंकर मालिक स्वर्गीय परमजीत सिंह ने अपने बेटे अम्बु सिंह के साथ मोर्चा संभाला। एक टैंकर पर परमजीत सिंह आए दूसरे टैंकर पर अम्बु सिंह ने खुद टैंकर चलाया। टैंकरों के पहिये थमने नहीं दिए। निरन्तर 20 दिन परमजीत और अम्बु टैंकर पर ही रहे। इस दौरान पहले परमजीत सिंह कोरोना संक्रमण की चपेट में आए। फिर उनका बेटा अम्बु। 24 अप्रैल को परमजीत सिंह की कोरोना संक्रमण के चलते भोपाल के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। अब स्वर्गीय परमजीत सिंह के भाई राजेन्द्र सिंह एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने संकल्प लिया है कि स्वर्गीय परमजीत सिंह की स्मृति में होशंगाबाद रोड स्थित ग्राम समरधा के विश्राम घाट में वृक्षारोपण कर इसे हरा भरा करेंगे। बुधवार को क्षेत्रीय भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा की उपस्थिति में परिवार के सदस्यों ने घाट में पौधरोपण किया। पीपल, बरगद, नीम, शीशम, आम सहित अन्य प्रजातियों के दो दर्जन से अधिक पौधे लगाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *