पुरानी पेंशन बहाल करवा कर ही लेंगे दम

श्रीनगर गढ़वाल।

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर विकासखण्ड कीर्तिनगर में समस्त विभाग के कार्मिकों ने एनपीएस रुपया रावण का दहन किया। इस मौके पर मोर्चा के जिला टिहरी उपाध्याक्ष राजीव उनियाल ने कहा की जिस प्रकार श्रीराम भगवान ने रावण का वध कर असत्य पर सत्य की जीत हासिल की थी, उसी प्रसार समस्त कर्मचारी अपनी सत्य की जीत पुरानी पेंशन को बहाल करके ही रहेंगे। संयुक्त मोर्चा कीर्तिनगर के अध्यक्ष संदीप मैठाणी ने सरकार को चेताया कि यदि शीघ्र ही कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है तो सभी कार्मिको को सपरिवार इस आंदोलन में कूदना पड़ेगा। रमेश नेगी ने कहा की अगर पुरानी पेंशन बहाली पर कोई सकारात्मक कदम नही उठाया जाता है तो इसका खामियाजा आने वाले चुनाव में उठाना पड़ेगा। मौके पर कमलेश चंद जोशी, दीपक मियां, सुधीर तिवारी, हिमांशु कुंवर, मासांत सिंह, सचिदानंद भट्ट, चंद्रशेखर मेवाड़ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *