सीओ ने किया लोगों को जागरूक
पौड़ी
सीओ सदर प्रेमलाल टम्टा द्वारा थाना सतपुली में थाना क्षेत्र के सीएलजी सदस्यों, टैक्सी यूनियन, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक में आगामी दीपावली, ईदउल मिलाद, मिलाद नबी आदि त्योहारों के मद्देनजर शांति व्यवस्था, यातायात व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई। सीओ ने बरसात के मौसम में नदियों, नालों, गधेरों में पानी का जल स्तर बढ़ने से दुर्घटना घटित होने की संभावना को देखते हुए लोगों को नदी में नहाने के लिए न जाने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिये प्रेरित किया गया।
सीओ ने जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन कामधेनु के तहत आवारा पशुओं, लोगों द्वारा शहरी क्षेत्रों में छोड़े गए पशुओं जिनके कारण यातायात अवरूद्ध हो रहा है। पुलिस द्वारा पहले लोगों को अपने पशुओं का पशुपालन विभाग से रजिस्ट्रेशन करने, पशुओं पर टैग लगाने हेतु लोगो को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। सीओ ने वर्तमान समय में समाज मे लगातार बढ़ रहे नशे के प्रचलन पर रोकथाम के लिए प्रभावी सूचना तंत्र बनाकर नशीले पदार्थो का प्रयोग करने व व्यापार करने वालो की सूचना निकटतम पुलिस थाना व एन्टी ड्रग टास्क फोर्स को शिकायत दर्ज करने के लिए प्रेरित किया।
