अवैध टैक्सी स्टैण्ड हटाये जाने की मांग एसडीएम से

उन्नाव।

तहसील क्षेत्र के अंर्तगत अवैध रुप से संचांलित होने वाले टैक्सी स्टैंड को बंद कराये जाने को लेकर क्षेत्र के लोगो ने एसडीएम बीघापुर अंकित शुक्ल से शिकायत की है। शिकायतकर्ता भगवती सिंह निवासी बीघापुर ने एसडीएम को दिए गये शिकायतीपत्र में बताया कि वह रायबरेली जिले में शिक्षक के पद पर तैनात है। नियमित वैन के माध्यम से स्कूल से घर और घर से स्कूल जाता है। पीडित एक वैन में बीघापुर से सेमरी चौराहा जाने को बैठा। टैक्सी स्टैण्ड के समीप ही एक सवारी उतारने को जब वैन चालक ने वैन रोकी तो वहां पर अड्डा संचालनकर्ता ने पहले तो वैन की चाभी निकाल ली। मांगे जाने पर विवाद और अभद्रता पर आमादा हो गये। इसी को लेकर पीडित शिक्षक भगवती सिंह ने अवैध रुप से संचालित टैक्सी स्टैण्ड को खत्म किए जाने को लेकर शिकायतीपत्र दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *