ईवीएम पर फिर बोले अखिलेश यादव सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति से गुहार

लखनऊ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुकाबले करारी हार का सामना करने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष ने ईवीएम को लेकर वायरल ऑडियो को लेकर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति से संज्ञान लेकर सुरक्षा देने की मांग की है। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ईवीएम बदले जाने को लेकर एक चुनाव अधिकारी की किसी से बात की जो ऑडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर चल रही है, मा. उच्चतम न्यायालय और राष्ट्रपति महोदय उसका संज्ञान लें व सरकार संबंधित व्यक्ति को तुरंत संपूर्ण सुरक्षा दे। किसी एक व्यक्ति का जीवन हमारे लिए सरकार बनाने से ज्यादा अहम है।श्श् गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी और खुद इसके मुखिया अखिलेश यादव एग्जिट पोल्स के बाद से ही ईवीएम और काउंटिंग में धांधली का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। सपा के कई नेताओं के अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी आरोप लगाया है कि सपा को गड़बड़ी करके हराया गया। गुरुवार को आए नतीजों में भाजपा गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला तो सपा को हार का सामना करना पड़ा है। भजपा गठबंधन को 273 सीटें हासिल हुईं तो सपा गठबंधन 125 सीटों पर सिमट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *