बाजपुर में पीड़ित व्यापारियों से मिले भाजपा प्रदेश प्रवक्ता
काशीपुर
भारी बारिश से हुए जलभराव के कारण व्यापारियों के हुए नुकसान का जायजा लेने और व्यापारियों का हौंसला बढ़ाने को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने व्यापारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों को सरकार से मदद दिलाने का भरोसा दिया। बीते तीन दिन हुई लगातार बारिश से बाजपुर क्षेत्र पूरी तरह जलमग्न हो गया था। क्षेत्र में हुए जलभराव के चलते दुकानों में पानी भर गया था जिससे व्यापारियों का सामान पूरी तरह खराब हो गया और व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। व्यापारियों के हुए नुकसान का जायजा लेने और हौंसला बढ़ाने के लिए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने दुकान-दुकान जा कर व्यापारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बारिश से हुए तांडव को देखकर दुख व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने व्यापारियों को सरकार द्वारा मदद दिलाने का आश्वासन दिया। कहा जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद जल्द क्षेत्र के पीड़ितों से मुलाकात करेंगे।
