आवारा पशुओं पर रोक लगाने की मांग की
विकासनगर
ग्राम सभा लोहारी लोखंडी के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी देहरादून को पत्र प्रेषित कर गांव के आसपास घूम रहे आवारा पशुओं पर रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी चकराता के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजे गए ज्ञापन में बताया कि पिछले कई दिनों से गांव के समीप आवारा पशु घूम रहे हैं। जैसे ही मौका मिलता है ये आवारा पशु खेतों में घुस जाते हैं। इससे ग्रामीाणों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यह आवारा पशु खेतों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से इन पशुओं को पकड़वा कर कांजी हाउस या गोशाला भेजने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में प्रधान नारायण सिंह, बीडीसी रमेश, धूम सिंह, शेर सिंह, शूरवीर सिंह शामिल रहे।
