पंजीकरण एवं परीक्षा शुल्क में दे राहत

देहरादून।

कोरोना महामारी के चलते लोगों की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। उत्तराखंड अभिभावक एकता समिति ने इसी को लेकर सीबीएसई के स्कूलों में पंजीकरण एवं परीक्षा शुल्क में रियायत दिये जाने की मांग उठाई है।
समिति के अध्यक्ष लव कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण से आमजन के रोजगार बाधित होने की वजह से आय के माध्यमों पर दुष्प्रभाव पड़ा है। आम जनमानस को परिवार का लालन पालन दूभर हो गया है। बच्चे अपने माता-पिता से बिछड़ गए हैं। अनाथ हुए बच्चों के लिए दुख की घड़ी में सहयोग बहुत जरूरी है। सीबीएसई की ओर से शैक्षिक शिक्षण सत्र 21-22 में पंजीकरण एवं परीक्षा शुल्क में राहत देकर ऐसे परिवारों को हिम्मत दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *