शहर का वायु प्रदूषण को रोकने में जुटा नगर निगम , निर्माण कर्ताओं के विरुद्ध जारी की नोटिस

लखनऊ।

राजधानी की इस समय हवा बहुत ही दूषित हो गई है। सुबह सात बजे तक स्मॉग रहने से सूर्य देव के दर्शन देर में होते हैं। इधर कई दिनों से शहर की हवा काफी दूषित हो गई है। इसके लिए योगी सरकार ने वायु प्रदूषण को दूर करने के लिए प्रशासन को आदेश दिये हैं। नगर निगम ने वायु  प्रदूषण की स्थिति  को देखत हुए प्रत्येक जोन क्षेत्रांतर्गत निर्माणाधीन भवनों के स्वामियों द्वारा खुले में बिना ग्रीन शीट लगाये किये जा रहे निर्माण अथवा खुले स्थानों पर रखी गयी भवन निर्माण सामग्रियों को ढकने तथा मार्गों फुटपाथों पर से निर्माण सामग्रियों को हटवाते हुए ऐसे भवन स्वामियों के विरूद्ध नोटिस निर्गत कर उनके ऊपर अर्थदण्ड अधिरोपित किये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करायें जाने के साथ ही खुले में कूड़ा जलाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध नगर निगम निगम अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही किये जाने के लिए नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने  निदेश दिये। समस्त नगर अभियंता, जोनल अधिकारियों  निम्नानुसार कार्यवाही की गयी। नगर निगम जोन-1 क्षेत्रांतर्गत नवल किशोर तिराहा, 6बी विक्रमादित्य मार्ग, रानीगंज झंडे वाला चौराहा, लालबाग, कैसरबाग सब्जी मंडी, बेनी प्रसाद रोड, लीला सीनेमा के आस-पास मलवा को मार्गों से हटवाते हुए रू0 2,500/- का जुर्माना वसूला गया। जोन-2 क्षेत्रांतर्गत राजाजीपुरम, तालकटोरा रोड, मिल रोड, मालवीय नगर, मोती नगर, राजा बाजा चरक चौराहा के पास निर्माणकतार्ओं के विरुद्ध नोटिस जारी की कार्यवाही करते हुए लगभग 35 टन मलवा को मार्गों से होते हुए रू0 7,000/ – का  जुर्माना वसूला गया।जोन-3 क्षेत्रांतर्गत अल्लू नगर डुगुरिया मडियांव, 5, राम कृष्णमार्ग, एम0जी0 कालोनी सेक्टर-सी0, अलीगंज, शादाबा कालोनी, जानकी विहार कालोनी सहारा सिटी, सेक्टर-सी, महानगर से लगभग 30.40 टन मलवा को मार्गों से हटवाने की कार्यवाही की गयी। जोन-4 क्षेत्रांतर्गत एम0जे0 ग्राण्ड लॉन के पास, नरार्बाबा चैराहा विक्रांत खण्ड, ओमेक्स रेजिडेन्सी, सरसवां अर्जुनगंज, स्टेडियम रोड, अर्जुनगंज व पेपर मिल कालोनी क्षेत्रा में मलवा के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए लगभग 21.50 टन मलवा को मार्गों से भवन स्वामियों को कुल रू0 24,800/- जमा कराये जाने की नोटिस निर्गत की गयी। जोन-5 क्षेत्रांतर्गत राम प्रसाद खेड़ा, विक्रम नगर ढाल के पास, पवनपुरी मुख्य सड़क, चन्दर नगर एस0बीआई0 रोड, कानपुर रोड, चन्दर नगर जलकल विभाग कार्यालय के आस-पास, टेक्नीकल हाई स्कूल के आस-पास में मलवा के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए लगभग 9 टन मलवा का उठान कराते हुए भवन स्वामियों के विरूद्ध नोटिस जारी किया गया। जोन-6 क्षेत्रांतर्गत बुद्धेश्वर के पास, छोटी काली जी मंदिर के पास चैक, जनरैलगंज, जल निगम रोड ऑफिस के सामने बालागंज, कैटल कैचिंग कालोनी के आस-पास इत्यादि क्षेत्रों से लगभग 24 टन मलवा मलवा का उठान कराते हुए भवन स्वामियों के विरूद्ध नोटिस जारी किया गया। जोन-7 क्षेत्रांतर्गत सेक्टर-12 इंदिरा नगर, सेक्टर-7 विकास नगर, सेक्टर-19 इंदिरा नगर के पास, सेक्टर-8, इंदिरा नगर के पास, शालीमार चौराहा के पास से मलवा के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए लगभग 12.25 टन मलवा का उठान कराते हुए भवन स्वामियों के विरूद्ध नोटिस जारी करते हुए रू0 3,000/- का जुर्माना  वसूला गया। जोन-8 क्षेत्रांतर्गत आशियाना चौराहे के आस-पास, सेक्टर-आई0, विद्यापति-3 क्षेत्रों से लगभग 12.10 टन मलबा उठाते हुए संबंधित के विरुद्ध नोटिस निर्गत करते हुए रू0 8,000/- का जुर्माना वसूला गया। उक्त के अतिरिक्त लखनऊ में बढ़ रहे वायु प्रदूषण, स्मोग के दृष्टिगत नगर निगम द्वारा वायु की गुणवत्ता सुधार हेतु प्रदूषण नियंत्राण हेतु वृहद अभियान के अन्तर्गत राजाजीपुर, पुरनिया, सुंदरबाग, घसीयारी मण्डी, चारबाग, तालकटोरा, अमौसी, अमीनाबाद, शहनजफ रोड, हजरतगंज, महात्मागांधी मार्ग, विकास नगर, कैसरबाग, मोहान रोड, टिकैटगंज, इंजिनियरिंग कॉलेज रोड, लक्ष्मण गौसाला रोड, पालिटेक्निक चैराहा, इन्दिरागांधी प्रतिष्ठान, हुसड़िया चैराहा, बी0बी0डी0, पिकनिक स्पॉट रोड, मील रोड, बी0एन0 रोड, तुलसीदास मार्ग इत्यादि मार्गों/क्षेत्रों में स्प्रिकलिंग मेकेनिकल रोड स्वीपिंग तथा टैंकरों के माध्यम से पानी का छिड़काव किया गया। इस कार्य हेतु सभी 8 जोन में वाटर स्प्रिकलिंग मशीन, मैकेनिकल सेटिंग एवं वाटर टैंकरों से छिड़काव किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *