कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने इन्द्रपाल

रुद्रपुर।

कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए चौधरी इंद्रपाल सिंह को काशीपुर जनपद क्षेत्र एवं बिशन सिंह कोरंगा को ऊधमसिंह नगर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने कहा नवनियुक्त पदाधिकारी किसानों की समस्याओं को जोरशोर से उठाएंगे।
मंगलवार को ग्राम बराखेड़ा में डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष सुभाष बेहड़ के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत भेसौड़ा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बताया कि गदरपुर के भीम ठुकराल एवं बगवाड़ा के विक्रमजीत सिंह विर्क को प्रदेश महासचिव व मझौला खटीमा के जसविंदर सिंह उर्फ पप्पू एवं जसपुर के देवेंद्र चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। दोनों जिलाध्यक्षों को जिलेवार ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का जल्द से जल्द गठन करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मीडिया कॉर्डिनेटर प्रीत ग्रोवर, कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के उप सचिव कपिल जोशी, संजीत विश्वास, सरताज अली, इरशाद हुसैन, वीरेंद्र कोरंगा, अविनाश सुधा एवं देवेंद्र पाल सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *