विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
सरोजनीनगर।
सरोजनीनगर की ग्राम पंचायत दादूपुर स्थित स्टेडियम में आज विकास खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई ।जिसमे पूरे विकास खंड से करीब ढाई सौ बच्चो ने भाग लिया । आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता में बच्चो ने बड़े जोश के साथ विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया ।प्रतियोगिता में विजई प्रतिभागियों को सरोजनी नगर के खंड शिक्षा अधिकारी शिव नंदन सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया । खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को भोजन की व्यवस्था स्टेडियम में की गई थी ।कार्यक्रम में जिला व्यायाम शिक्षिका रीमा वर्मा , जिलाध्यक्ष प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ सुधांशु मोहन , पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष रेखा शुक्ला , जिला स्काउट मास्टर संतोष सिंह ,धीरेन्द्र गौतम ,विजय कुमार,अनिशा सिंह सहित कई प्रधान अध्यापक व सहायक अध्यापक उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन कंचन पाठक ने किया ।क्रियाक्रम में मौजूद खंड शिक्षा अधिकारी शिवनंदन सिंह ने कहा कि कोरो ना महा मारी के बाद इस तरह के कार्यक्रम बच्चो को शिक्षा से जोड़ते है और उनका सर्वा गीन विकास होता है ।इस मौके पर प्राथमिक स्तर पर एथलेटिक्स 50 मीटर , सौ मीटर ,दो सौ मीटर , लंबी कूद , खो खो, कबड्डी ,प्रतियोगिता एवम् पूर्व माध्यमिक स्तर पर एथलेटिक्स , सौ मीटर ,दो सौ मीटर ,चार सौ मीटर ,लंबी कूद ,गोला फेंक ,खो खो ,कबड्डी ,वाली वाल सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई ।
