छात्रों ने असहायों के बीच बांटा खाना

लखनऊ।

दीपावली के अवसर पर आईआईएलएम लखनऊ के छात्र- छात्राओं द्वारा एक मैनेजमेंट लर्निंग व सीएसआरएक्टिविटी हाथों से बने दीये बेचकर की गयी थी। जिसमें छात्र-छात्राओं ने हस्तनिर्मित दीये और अन्य सामान बेचे। उन्होंने बुनियादी प्रबंधन अवधारणाओं को सीखा, लागू किया और मुनाफा भी कमाया। उन्होंने अनुनय, बातचीत, बिक्री और विपणन, ब्रांडिंग और प्रचार के साथ-साथ लेखांकन और वित्त की मूल बातें सहित कला और विज्ञान सहित व्यवसाय की बारीक सीख ली। लाभ का उपयोग किसी नेक काम में किया जाना था जिसके तहत बुधवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में गरीबों व असहायों को एक सामाजिक संस्था के साथ मिलकर खाना वितरण करके किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *