रॉटरडैम में प्रदर्शन के दौरान गोलीबारी में तीन लोग हुए घायल

पेरिस ।

दक्षिण नीदरलैंड के रॉटरडैम में कोरोना वायरस को लेकर लगाए गए नए प्रतिबंधों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रॉटरडैम पुलिस ने कहा, गोली लगने से तीन दंगाई घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि इस दौरान एक पुलिस अधिकारी को पैर में चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है और एक अन्य पुलिस अधिकारी का इलाज पैरामेडिक्स द्वारा किया गया।
पुलिस ने कहा, कई पुलिस अधिकारियों को मामूली चोटें आईं। पुलिस के मुताबिक अधिकारियों पर पथराव और आतिशबाजी से हमला किया गया।
इससे एक दिन पहले यानी शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान 51 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिसकर्मियों ने शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों को खदेडऩे के लिए पानी की बौछार की तथा हवा में गोलियां चलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *