पति से झगड़े के बाद महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

लखनऊ।

राजधानी लखनऊ में आत्महत्याओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला पीजीआई थाना क्षेत्र का है। यहां कल्ली पश्चिम में रहने वाली एक महिला ने अपने पति के साथ फोन पर हुए झगड़े के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी घरवालों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम मौके पर जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। वहीं, महिला मांडवी (25) की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *