नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्रों ने बनाई आन संस्था, शुभारंभ अवसर पर किया रक्तदान

सिरसा————–

माता हरकी देवी संस्थान में जवाहर नवोदय विद्यालय ओढ़ां के पूर्व छात्रों की नवगठित संस्था आन का शुभारंभ कार्यक्रम व रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिव शक्ति ब्लड बैंक की टीम ने 60 यूनिट रक्त संग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि उपायुक्त प्रदीप कुमार थे जबकि अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष विनोद कुमार ने की। मंच संचालन अभिनीत बजाज ने किया। महासचिव विजय कुमार ने संस्था के गठन की आवश्यकता व इसके उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। नवोदय विद्यालय ओढां से गत 27 वर्षों में उत्तीर्ण होकर निकले पूर्व छात्रों के बारे में बताया कि इस विद्यालय से निकल कर अब तक चार वैज्ञानिक, 45 रक्षाबलों में विभिन्न पदों पर, 10 प्रशासनिक अधिकारी, चार वकील, 180 शिक्षा विभाग में कार्यरत, 55 चिकित्सा क्षेत्र में , 70 इंजीनियर, 40 बैंकिग क्षेत्र में व 60 व्यवसायी समाज के उत्थान में अपना बेहतरीन योगदान दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *