ऋण जमा अनुपात की धीमी गति पर डीएम खफा

बागेश्वर।

जिला स्तरीय पुनरीक्षण डीएलआरसी सह जिला सलाहकार एवं समन्वय समिति की समीक्षा बैठक में ऋण जमा अनुपात की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। रोजगारपरक ऋण में बैंकर्स गंभीरता दिखाएं। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा प्राप्त होने वाले आवेदनों पर की की गई कार्रवाई के संबंध में पूर्ण जानकारी होनी आवश्यक है। कहा कि आगामी बैठक में सभी अधिकारी एवं बैंकर्स सक्षम अधिकारी ही बैठक में उपिस्थत हों।
उन्होने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओ को स्वरोजगार से जोड़ना है, इसके लिए जो भी लक्ष्य निर्धारित किया है उस लक्ष्य को किसी भी दशा में 15 दिसंबर तक प्राप्त आवेदनो पत्रों का स्वीकृति करते हुए ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। लीड बैंक अधिकारी एनआर जौहरी ने बताया कि वर्ष 2021-22 की प्रथम तिमाही में जनपद का ऋण जमा अनुपात 24.63 प्रतिशत है। जो कि पिछला समयावधि में 25.01 प्रतिशत था तथा वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 के लक्ष्य के सापेक्ष जून तिमाही में बैंको ने 328.52 करोड लक्ष्य के सापेक्ष 64.62 करोड़ का वित्तोपोषन किया गया। जो वार्षिक ऋण योजना का 19.67 प्रतिशत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *