डॉ राहुल लसपाल अध्यक्ष बने

नैनीताल।

डॉ राहुल लसपाल को प्रांतीय चिकित्सा संघ की नैनीताल जिला कार्यकारिणी का अध्यक्ष चुना गया है। डॉ विजय जोशी सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। गुरुवार को प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की नैनीताल जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। डॉ राहुल यशपाल ने बताया कि उनकी कोशिश रहेगी कि डॉक्टरों की समस्याओं को सरकार तक सही मंच के जरिए पहुंचाया जाए। प्रांतीय चिकित्सा संघ काफी समय से अपनी कुछ मांगों को लेकर सरकार से वार्ता कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में संगठन की सभी समस्याओं पर सरकार गंभीरता से विचार कर उनका निराकरण करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *