चुनावों के लिए 90 सेक्टर बनाए
नैनीताल।
जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल ने आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से कराने के लिए नोडल और प्रभारी अधिकारियों की तैनाती कर दी है। उन्हें दायित्व भी सौंप दिए गए हैं। साथ ही जिले को 90 सेक्टर और 32 जोन में बांटा गया है।
इस संबंध में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि सभी रिटर्निंग अधिकारी और पुलिस अधिकारी अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों का संयुक्त निरीक्षण कर वर्नेबल और क्रिटिकल बूथ की रिपोर्ट देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ में पानी विद्युत, रैंप, शौचालय आदि व्यवस्था सुनिश्चित की जाए मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों के रूट चार्ट भी प्रस्तुत करें। आरटीओ को वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने शीघ्र कंट्रोल रूम स्थापित करने, उसमें 24 घंटे कार्मिकों की तैनाती करने के भी के निर्देश दिए हैं। कहा कि निर्वाचन की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी। सभी विभागाध्यक्ष आचार संहिता लगते ही अपनी-अपनी परिसंपत्तियों से प्रचार सामग्री हटा लें बैठक में एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी, एडीएम अशोक जोशी, एसपी संचार गिरजा शंक जोशी, एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम मनीष कुमार, रेखा कोहली, गौरव चटवाल, योगेश सिंह राहुल शाह, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, डीएसओ मनोज बर्मन, सहायक निदेशक बचत अखिलेश शुक्ला सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र त्रिपाठी सहित सभी नोडल और प्रभार अधिकारी मौजूद थे।
