दहेज उत्पीड़न में चार पर मुकदमा दर्ज
रुड़की।
खानपुर के सिकंदरपुर गांव की उर्मिला पुत्री राजकुमार ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मई 2019 में उसकी शादी पथरी थाने के बहादुर जट गांव निवासी तिरवेश के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि ससुरालिए शुरू से ही कम दहेज लाने की बात कहकर उसे परेशान कर रहे थे। मार्च 2020 को बेटी पैदा होने के बाद वे और भी ज्यादा परेशान करने लगे। अक्टूबर 2021 में ससुरालियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। मायके लौटकर उसने पुलिस से शिकायत की, पर कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश के बाद खानपुर पुलिस ने वादी के पति तिरवेश, ससुर रमेशचंद, जेठ अनिल कुमार व जेठानी संगीता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
