दुकान से नकदी चुराने में तीन युवक गिरफ्तार

रुड़की।

तीन युवकों ने पीपली में टायर की दुकान का गल्ला तोड़कर दस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। पता चलने पर दुकान स्वामी ने परिचितों की मदद से तीनों को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने दुकान मालिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
लक्सर कोतवाली के रायपुर के इंतजार की पीपली स्थित पेट्रोप पंप के पास टायर पंचर लगाने के साथ ही नए टायर बिक्री की दुकान है। गत दिवस इंतजार दुकान के गल्ले को ताला लगाकर कुछ दूर खड़े वाहन का पंचर लगा रहा था। इस दौरान तीन युवकों ने गल्ला तोड़कर दस हजार की नकदी चोरी कर ली। थोड़ी देर में लौटे इंतजार को इसकी जानकारी हुई, उसने परिचितों की मदद से तीनों को पकड़ लिया। इस दौरान लोगों ने चोरों की पिटाई भी कर दी। बाद में तीनों को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान दुकान स्वामी को चोरी के आरोपी युवकों के परिजनों ने रकम लौटा दी। इस पर पुलिस को घटना की तहरीर नहीं दी गई। पता चलने पर कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने दुकान स्वामी को कोतवाली बुलाया और तीनों के खिलाफ तहरीर ली। पुलिस ने रायपुर निवासी वाजिद पुत्र असलम, सिकंदर पुत्र हसीन तथा लोको निवासी बिल्लू के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि तीनों को कोर्ट में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *