बेरोजगारों को रोजगार मुहैया करवाने में सफल जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो
गुरदासपुर———-
जिले में नौजवान लड़के-लड़कियों को प्लेसमेंट कैंपों के माध्यम से रोजगार मुहैया करवाया जा रहा है। प्लेसमेंट कैंप में रोजगार हासिल करने वाले मनवाल निवासी गुरदासपुर ने बताया कि वे रोजगार की तलाश में आया था। उसे अपने दोस्त के पिता से जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो कार्यालय के बारे में पता चला था। इसके बाद वह उक्त कार्यालय में आया।
उसने अपना नाम कार्यालय और पंजाब सरकार की वेबसाइट पर भी दर्ज करावाया। कुछ दिनों के बाद उसे एक काल और मैसेज आया कि रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद रोजगार मेले वाली जगह पर इंटरव्यू देने के लिए पहुंचा। यहां पर विभिन्न कंपनियों ने उसकी इंटरव्यू ली। उसने बताया कि उसकी बीएसएम कंपनी ने सेल्स एग्जीक्यूटिव के रूप में नियुक्ति की। जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो न सिर्फ रोजगार दिलाता है, बल्कि स्वयं रोजगार स्थापित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
