30 अप्रैल को सूर्यवंशी हो सकती है रिलीज
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज डेट को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। खबर है कि कोरोना काल के कारण लंबे समय फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस अब जल्द ही इसे सिनेमाघरों में देख सकेंगे। फिल्म की रिलीज डेट तय हो चुकी है और रोहित शेट्टी जल्द ही इसका ऑफिशयल ऐलान करने जा रहे हैं।
खबर है कि फिल्म को 30 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा, लेकिन इस बात का ऑफिशियल ऐलान अभी नहीं हुआ। ट्रेड एनालिस्ट बता रहे हैं कि फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होगी और मेकर्स फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान एक नए पोस्टर के साथ करेंगे। एक सूत्र ने यह भी बताया, इग्जिबिटर्स को इस नई डेट के बारे में सूचना दी गई है। उन्हें 30 अप्रैल के दिन को सूर्यवंशी के लिए स्क्रीन बुक करने को कहा गया है। इस बारे में आधिकारिक ऐलान इस रविवार (14 मार्च) को एक नए पोस्टर के साथ होने की संभावना है।
