बसेड़ी में मुफ्त चिकित्सा शिविर 28 को
रुड़की। लक्सर रुड़की हाईवे पर बसेड़ी गांव स्थित नॉर्थ हिल्स पब्लिक स्कूल परिसर में मंगलवार 28 दिसंबर को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। शिविर के आयोजक समाजसेवी इकराम अली ने बताया कि देहात के गरीब लोगों को सही परामर्श व इलाज की सुविधा मुफ्त मिल सके, इसी उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून के हृदय रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन के साथ पूरी टीम लोगों की जांच करने के बाद उन्हें जरुरी दवाईयां उपलब्ध कराएगी। इनके अलावा ब्लड प्रेशर व रैंडम ब्लड शुगर की जांच भी निशुल्क की जाएगी।
