चंडीगढ़ में पार्किंग शुल्क के लिए बढ़ेंगे दाम

चंडीगढ़ 

शहरवासियों पर फिर से अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ने वाला है। दरअसल एक अप्रैल से शहर की पार्किंग में वाहन पार्क करने के लिए अतिरिक्त भुगतान करना होगा। क्योंकि अप्रैल से पार्किंग रेट बढ़ने जा रहे हैं। पार्किंग चलाने वाली कंपनियों ने नगर निगम को कहा है कि वह पार्किंग्स में स्मार्ट फीचर लगा रही हैं।

बता दें कि चंडीगढ़ नगर निगम ने पार्किंग कंपनियों के साथ करार किया था कि बिना स्मार्ट फीचर लगाए पार्किंग शुल्क में इजाफा नहीं किया जा सकेगा। यदि कंपनिया पार्किंग में स्मार्ट फीचर लगाती हैं तो उसके बाद शुल्क बढ़ा सकती हैं। ऐसे में नगर निगम की टीम शहर की 89 पार्किंग्स का निरीक्षण करेगी। इस दौरान वहां समझौते के अनुसार उपकरणों को देखा जाएगा। सभी उपकरण पूरा होने के बाद निगम की ओर से  नो आब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) कंपनियों को दिया जाएगा। उसके बाद ही पार्किंग संचालक शुल्क बढ़ा सकेंगे। अधिकारियों का कहना है कि एक अप्रैल से शहर की सभी पार्किंगों को स्मार्ट बनाने का लक्ष्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *