28वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
हल्द्वानी। बागेश्वर जिले में पतंजलि योग संस्थान ने अपना 28वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया। साथ ही योग को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया। राधा कृष्ण मंदिर में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम वक्ताओं ने कहा कि आज योग रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सबसे अधिक कारगर साबित हो रहा है। कोरोना जैसी महामारी में यह विधा ढाल का काम करेगी। इसे सभी से अपनाने की अपील की। इसके बाद हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर केवलानंद जोशी, गणेश दत्त कांडपाल, भुवन चौबे, गणेश पांडे, केशवानंद जोशी, गौरव पंत, दीप जोशी आदि मौजूद थे।
