महिला और बच्चों को किया पुलिस ने जागरूक

रुद्रप्रयाग। थाना ऊखीमठ पुलिस ने भीरी की महिलाओं और बच्चों को साइबर क्राइम की घटनाओं एवं गौरा शक्ति एप के प्रति जागरूक कराया। साथ ही कोई भी शंका होने पर पुलिस को सूचना देने की कहा। इस दौरान कोविड के नियमों का पूरा ध्यान रखा गया।थाना ऊखीमठ पुलिस ने बताया कि वर्तमान में सभी के पास स्मार्ट मोबाइल फोन हैं। जिनसे सभी के बैंक खाते भी जुड़े हैं। खातों के साथ ही एटीएम भी होंगे। ऐसे में सभी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। आपको किसी भी प्रकार के लालच में नहीं आना है। अपने खाते, एटीएम कार्ड से सम्बन्धित जानकारी किसी से भी साझा नहीं करनी हैं। साइबर अपराध होने पर साइबर हेल्पलाइन नम्बर 155260 पर कॉल करने के लिए बताया गया। इसके साथ ही गौरा शक्ति एप के बारे में जानकारी के प्रति जागरूक किया गया। महिला अपराध की घटनाओं के लिए 112 पर कॉल करें। साथ ही थानाध्यक्ष ऊखीमठ का मोबाइल नम्बर भी दिया गया। पुलिस स्तर से इस प्रकार के जागरुकता कार्यक्रम निरन्तर चलाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *