अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार0
रुड़की। पुलिस ने शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर सिसौना गांव के समीप एक ग्रामीण को अवैध शराब के साथ पकड़ा। पुलिस औद्योगिक क्षेत्र में गश्त कर रही थी। पुलिस की गश्त जैसे ही सिसौना गांव के समीप पहुंची तो पुलिस को जानकारी मिली कि एक फैक्ट्री के समीप एक युवक संदिग्ध सामान के साथ खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 101 देसी शराब के पव्वे बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम प्रवेज निवासी सिसौना बताया। थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
