चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
रुड़की। पुलिस ने किशनपुर गांव स्थित एक होटल के पास एक युवक को संदिग्ध घूमते हुए हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने पकड़े गए युवक से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना नाम अरुण कुमार निवासी सालियर बताया। थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है।
