मुकेश योगी को किया गया दिव्यांग जन आइकॉन नामित
ललितपुर
मुकेश योगी पुत्र श्री नारायण योगी निवासी रावत्यना को स्वीप कार्यक्रम के तहत आगामी विधानसभा निर्वाचन 2022 में दिव्यांगजन आइकॉन के रूप में नामित किया गया है। इन्होंने बताया कि इन्होंने 2015 में व्हीलचेयर बास्केट बॉल खेलना चालू किया था और इन्होंने दिल्ली, चंडीगढ़, तमिलनाडू, तेलंगाना सहित कई राज्यो में सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेपाल में भी अपने खेल की प्रतिस्पर्धा दिखाई है और जनपद का नाम रोशन किया है। इन्होंने 2018 में क्रकेट की इण्डिया की फेडरेशन बनाई और चंडीगढ़, गुजरात, मध्यप्रदेश में दिव्यग जनों के क्रकेट मैच और चेम्प्यन शिप के आयोजन इन के निर्देशन में कराए गये है। मुकेश योगी 3 भाई है और ये परिवार में सबसे बड़े है। ये खुद और परिवार को सम्मान से जीवन यापन करने के लिये घर पर कोचिंग क्लॉस चलते है। इन के आई कान बनाये जाने से दिव्यांगजन में ही नही सामान्य जन में भी हर्ष की लाहिर है। मुकेश के संघर्ष को देख कर कई लोग प्रभावित भी हो रहे है।
