नगर पालिका ने चलाया तीन दिवसीय विशेष सफाई अभियान

ललितपुर

मोहल्ला नेहरू नगर के वार्ड नम्बर 3 में नगर पालिका परिषद द्वारा दिन शनिवार, रविवार, और सोमवार को स्वास्थ नायक की मौजूदगी में नगर पालिका के कर्मचारियो द्वारा मुहल्ले में विशेष साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने अपने हाथो में झाड़ू थामकर मुहल्ले के खाली पड़े प्लाटों में पड़े कूड़े कचरे की, विभिन्न गलियों में पड़े कूड़े कचरे की,सडक़ों पर पड़े कूड़े कचरे की झाड़ू लगाकर विशेष साफ सफाई की व नालियों में से सिल्ट को बाहर निकाला गया। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी जगह जगह साफ सफाई करते नजर आये और जगह जगह पड़े कूड़े कचरे को कचरागाड़ी में भरते दिखाई दिये। मुहल्ले की विभिन्न गलियों को सेनेटाइजर भी किया गया। इस मौके पर नेहरू नगर वार्ड नम्बर 3 के स्वास्थ नायक ने मुहल्लावासियों से अपील की है कि अपने घर के आसपास गन्दा पानी जमा न होने दे और अपने घर से निकलने वाले कूड़े कचरे को जगह जगह सडक़ों पर, नालियों में व खाली पड़े प्लाटों में न फेके अपने घर से निकलने वाले कूड़े कचरे को अपने डस्टबिन के डिब्बा में रख ले और जब नगर पालिका की कचरा गाड़ी आती है। तो उस डस्टबिन का कूड़ा कचरा उस कचरा गाड़ी में डाल दे जिससे बीमारियों से भी बचा जा सके और अपने मुहल्ले की सडक़े, नाली, खाली प्लाट एवं अपना शहर साफ स्वच्छ बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *