पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 98वीं जयंती मनाई

 

रतलाम,

। नागरवास स्थित मारवाड़ी सेन समाज नरसिंह मंदिर पर राष्ट्रीय नाई महासभा मध्यप्रदेश द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सामाजिक, समरसता के प्रतीक स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, सहज, सरल, मृदुभाषी, कुशल राजनीतिज्ञ एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर की 98वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय नाई महासभा के राष्ट्रीय सचिव सुरेश भाटी ने संबोधित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष निलेश सोलंकी, प्रदेश सचिव जय प्रकाश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मंगल सिंह राजोरिया, मीडिया प्रभारी नितेश वर्मा, युवा शहर सचिव जितेंद्र वर्मा, नरेन्द्र सेन, कपिल सेन, मनीष तंवर, शंकर आलम, अरुण टांक, मोनू राठौड़, विशाल गेहलोत, आशीष चौहान सहित सेन समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *