लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान
रतलाम,
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले में लोकतंत्र सेनानियों का भी सम्मान किया गया। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा विभिन्न अधिकारियों को लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान का दायित्व सौंपा गया था, जिनके द्वारा लोकतंत्र सेनानियों के निवास पर पहुंचकर शाल-श्रीफल, पुष्प हारो से सम्मान किया गया।
लोकतंत्र सेनानी सम्मान के तहत सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े द्वारा पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी के निवास पहुंचकर उनका सम्मान शाल-श्रीफल पुष्प से किया गया।
